जहाजपुर में सामाजिक सद्भावना समिति की बैठक संपन्न

  • जहाजपुर के गुरुदेव आश्रम में बैठक का आयोजन किया गया | जिसमे  बिहाड़ा, जहाजपुर ,पिपलूद ,जामोली ,सरसिया,शक्करगढ़ ,धुवाला ,गांगिठला ,रावतखेडा ,उलेला ,एथोड़ ,आदि पंचायतों के गुर्जर ,जाट ,ब्रह्मण ,सेन ,सोनी ,जैन ,केवट ,मीणा ,राजपूत ,महावर ,कहार ,जांगिड़ ,रैगर ,बैरवा ,भील ,साहू ,तेली ,कुम्हार आदि 17 समाज प्रमुखों ने भाग लिया | 


  • बैठक में नागरिक शिष्टाचार सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण सरंक्षण स्वदेशी जागरण आदि विषयों पर चर्चा हुई समाज के प्रमुखों ने निम्न विषयों पर चर्चा अपने गांव के अनुभव कथन कहे, बैठक का  शुभारंभ किया द्य अतिथियों प्रबुद्ध जनों मां भारती के दीप प्रज्वलन करके बैठक का  शुभारंभ किया गया, बैठक के चर्चा प्रवर्तक सुरेन्द्र प्रचारक शाहपुरा ,बजरंग शर्मा जामोली रहे | बैठक की उद्देश्य प्रस्तावना  दिनेश बिहाडा ने प्रस्तुत की बैठक के संयोजक कमल रैगर रहे बैठक में चर्चा से पूर्व काव्य गीत जयनारायण द्वारा मधुर ध्वनि में सुनाया गया  | बैठक में सभी मंडल प्रमुखों  का परिचय हुआ | अनुभव कथन में भंवर सिंह ,जितेंद्र मीणा ,दीपक गुजराती ,देवकिशन सोनी ,गणेश राड़ी ,दामोदर शाह आदि ने प्रस्तुत किया