दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने बेटे का नाम रखा 'शेखर'

जो गोरे लोग या यूं कहे जो पाश्चात्य सभ्यता के लोग हैं, अब वह सनातन धर्म और भारतीयता से इतने ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है कि भारत धीरे-धीरे एक सुपर पावर बनता जा रहा है ना सिर्फ मार्केट की दृष्टि से बल्कि मैन पावर, आर्मी, लीडरशिप हर एक क्षेत्र में भारत का प्रभुत्व बढ़ता जा रहा है क्योंकि भारत आज एक क्षेत्र में सक्सेसफुल नहीं हो रहा है वह इकॉनमी, सुरक्षा, रोजगार हर एक क्षेत्र में उन्नति कर रहा है और यही कारण है कि दुनिया अब भारत की ओर खींची चली आ रही है बड़े-बड़े औद्योगिक सेक्टर भारत में लग रहे हैं ,फैक्ट्रियां आ रही हैं, हब बन रहे हैं और जब आपका देश बढ़ता है तो आपकी संस्कृति बढ़ती है और जब हमारा भारत बढ़ेगा तो जाहिर तौर पर हमारी सनातन संस्कृति तो बढ़ेगी ही ।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बेटे का रखा हिंदू नाम

भारत में विदेशी नामों का प्रचलन बढ़ता जा रहा है विदेशी संस्कृति का प्रचलन बढ़ता जा रहा है लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि दुनिया का सबसे अमीर आदमी ,जी हां दुनिया का सबसे अमीर आदमी अपने बच्चे का नाम भारतीय नाम रख रहा है वह भी विदेशी आदमी तो आप क्या कहेंगे जी हां हम बात कर रहे हैं किसी और की नहीं एलोन मस्क की, जी हां एलोन मस्क ने अपने बेटे का नाम भारतीय नाम रखा है और वह पूरी दुनिया में सुर्खिया बटोर रहा है, दरअसल एलोन मस्क के जुड़वा बच्चे हुए हैं जिनमें से एक का नाम उन्होंने शेखर रखा है जी हां यह एक भारतीय नाम है क्योंकि आजकल भारतीय लोग यह समझते हैं कि विदेशी लोग काफी अमीर हैं काफी सुसंस्कृत हैं और उनके नाम काफी ज्यादा कूल लगते हैं लेकिन अब तो दुनिया का सबसे अमीर आदमी अपने बेटे का नाम एक हिंदू नाम रख रहा है।

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने बेटे का नाम रखा 'शेखर'

जी हां, दरअसल ब्रिटिश में एआई सिक्योरिटी सम्मेलन चल रहा है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी शामिल हुए इस दौरान उनकी मुलाकात हुई टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से इस मुलाकात में एलन मस्क ने उनके साथ एक खास बात का जिक्र किया जिसके बारे में चंद्रशेखर ने एक्स पर जानकारी दी राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर लिखा - "एलोन मस्क ने बताया कि शिवन के साथ उनके बेटे का मिडल नेम चंद्रशेखर है जिसका नाम 1983 के नोबेल भौतिक विज्ञान प्रोफेसर एस चंद्रशेखर के नाम पर रखा गया है"।

शेखर नाम ही क्यों चुना ?

इस बात का कंफर्मेशन तब हो गया जब शिवन ने ट्वीट करते हुए बताया हां ये सही है हम उसको शॉर्ट तरीके से शेखर बुलाते हैं यह नाम हमारे बच्चों की विरासत और अद्भुत सुब्रमण्यम चंद्रशेखर के सम्मान में चुना गया था बता दें कि इलोन मस्क और सिवन जलिस के जुड़वा बच्चे हैं और उन्हीं में से एक का नाम उन्होंने शेखर रखा हुआ है जिसकी जानकारी अब सामने आई जिससे कट्टर पंथी तो जल रहे ही कह रहे हैं कि इससे क्या हो गया उसने नाम ही तो रखा है लेकिन दोस्तों यह अपने आप में बड़ी बात हो जाती है कि जिस भारतीय टैलेंट को हम नकारते हैं जो हमारे बड़े-बड़े वैज्ञानिक हैं जिनके बारे में शायद हम खुद नहीं जानते क्या आप जानते थे कमेंट जरूर करें

ऐसे हमारे महान भौतिक विज्ञानी सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर एलोन मस्क ने अपने बेटे का नाम "शेखर" रखा है यह अपने आप में बड़ी बात है और हम इस सबके लिए धन्यवाद देते हैं और हमें इन सबके लिए स्वयं पर अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए