कस्बे के नीलकंठ महादेव नगर पालिका परिसर में गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है।




 समिति के सदस्य अमित गुर्जर ने बताया कि सोमवार को खाटू श्याम को झांकी सजाई। गणपतिजी और खाटू श्याम झांकी की महा आरती की गई।

 रात 8 बजे से डांडिया नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं।

 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन के लिए गाजे.बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। बनास नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। 

गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष पवन वैष्णव और कोषाध्यक्ष अविनाश सोनी ने बताया कि अंतिम दिन बुधवार को गणपति बप्पा को अनंत भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालु अपने घर से विशेष प्रसाद बना कर लाएंगे। बप्पा को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। नगर के सभी धर्म प्रेमी भोग बनाकर लाते हैं इसलिए इसे अनंत भोग कहा जाता है। 

आयोजन में मनोज टाक, राहुल बंब ,मोनू नथिया ,शुभम आगीवाल, रोहित सेन, डीके रेगर, सौरभ लड्डा, सन्नी गौड़, लवली मीणा आदि का सहयोग रहा।