कोटड़ी चारभुजानाथ जलझूलनी एकादशी
- उपखंड मुख्यालय पर कोटड़ी चारभुजानाथ जी मंदिर में आयोजित जलझूलन महोत्सव में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
- प्रभुश्री का सोमवार सुबह 11 पंडितों ने अभिषेक कर श्रृंगार किया।
- दोपहर 3 15 बजे ठाकुरजी निज मंदिर से भक्तों के कंधों पर सवार होकर ग्वाले के रूप में जलझूलन के लिए रवाना हुए।
- मंदिर परिसर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। प्रभु को सामने देख भक्त भाव विभोर हो गए।
- प्राचीन गढ़ महिला गणेश मंदिर होते हुए 11 मंदिरों के बेवाण के साथ शाम को धर्मोउ सरोवर के घाट पर पहुंचे। जहां भक्तों संग ठाकुरजी ने जलझूलन व जलविहार किया।
- सरोवर के घाट पर सभी मंदिरों के बेवाण की विशेष आरती की गई।
- रात भर ठाकुरजी भक्तों के बीच रहे।
- ठाकुरजी मंगलवार सुबह 9 15 बजे मंदिर परिसर में पहुचेंगे। जहां मुख्य द्वार पर गुर्जर समाज के पंच पटेलों की ओर से महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
-इस दौरान राज्यमंत्री धीरज गुर्जर, उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर ,पुलिस उपाधीक्षक श्याम सुंदर बिश्नोई, पंचायत समिति सदस्य बनवारी शर्मा, जीएसएस अध्यक्ष नरपत सिंह शक्तावत ,राघव आचार्य, संजय जाट व बलवंत भट्ट आदि मौजूद रहे।






0 टिप्पणियाँ