जहाजपुर शहर में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया

 अगले बरस तू जल्दी आ से दी बप्पा को विदाई


  • शहर में विभिन्न जगहों पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया-


जहाजपुर /

गणपति महोत्सव में नगर के नौ चौक कचहरी गणेश मंदिर पर विनायक महोत्सव समिति और नीलकंठ महादेव नगर पालिका में गणेश महोत्सव समिति सहित नगर में विभिन्न स्थानों पर स्थापति बप्पा को प्रतिमाओं का जुलूस निकाल अगले बरस तू जल्दी आए गणपति बप्पा मोरिया की जयघोष के साथ विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा गणेश महोत्सव समिति के द्वारा नगर पालिका से भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा कर प्रारंभ हुई।




  • नौ चौक में विनायक महोत्सव समिति द्वारा भी विनायक भगवान की प्रतिमा की पूजा की। जुलूस चावंडिया चौराहाए हनुमान गेटए चमन चौराहाए नौ चौकए सदर बाजारए गलगट्टी चौराहाए बस स्टैंड नगर पालिकाए परशुराम सर्किल होते हुए बनास नदी पर पहुंचेए जहां बप्पा का विसर्जन किया। विसर्जन शोभायात्रा में नगर की युवक युवतियों महिला पुरुषों ने ढोल की थाप और भजनों की प्रस्तुति पर नृत्य किया। शोभायात्रा पर सनातन हिंदू उत्सव समिति सहित कई जगहों पर पुष्पवर्षा की गई। जुलूस में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ