विरोध: बढ़ा मानपुरा गांव में घरों पर काले झंडे लगाए
काछोला
- काछोला तहसील क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायत को शाहपुर जिले में जोड़ने को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है। विरोध के चलते मानपुरा सरपंच चंदा देवी प्रजापत की अध्यक्षता में वीर तेजाजी महाराज मंदिर में बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समाज के लोगों ने भाग लिया एवं आगामी रणनीति बनाई। इसमें बताया कि सर्व समाज द्वारा अलग-अलग जिम्मेदारियों साथ विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार आदि को लेकर योजना बनाई। ग्रामीणों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए।
- वहीं मानपुर कस्बे में जनप्रतिनिधियों का प्रवेश निषेध एवं प्रत्येक गली व घर के बाहर काले झंडे बांधे हैं। शीघ्र ही 16 ग्राम पंचायत की बड़ी महापंचायत बुलाने का भी निर्णय किया गया। बैठक में मानपुरा ग्राम पंचायत सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने भाग के लिया।

0 टिप्पणियाँ