करवा चौथ पूजन आज शाम 5.54 से 7.02 बजे तक

करवा चौथ व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। आचार्य योगेश शास्त्री ने बताया कि इस साल करवा चौथ व्रत 1 नंवबर बुधवार को है। श्रीधर पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर मंगलवार रात 9.31 से शुरू होकर 1 नवंबर को चंद्र दर्शन के बाद रात 9.20 बजे समाप्त होगी। पूजा का शुभ समय 1 नवंबर शाम 5.54 से 7.02 बजे तक रहेगा। चंद्रोदय का समय रात 8.38 बजे रहेगा।

करवा_चौथ_मूहर्त_दीपावली

सात साल बाद दीपावली और रूप चतुर्दशी एक साथ...

इस बार दीपोत्सव 5 के बजाय 6 दिन का होगा। 12 नवंबर को दीपावली मनाएंगे। इसी दिन रूप चतुर्दशी भी है। सात साल बाद एक ही दिन रूप चतुर्दशी एवं दीपावली है। जय श्री कल्याण मानस मंडल ज्योतिष शोध एवं अनुसंधान केंद्र रासेड़ के ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष पंडित तेजेंद्र दाधीच ने बताया कि तिथियों के घटने-बढ़ने के कारण दीपोत्सव पर्व छह दिन का होगा। दीपोत्सव की शुरुआत 10 नवंबर धनतेरस से होगी । मासिक शिवरात्रि 11 नवंबर को मनाई जाएगी। 13 को गोवर्धन पूजा, 14 एवं 15 नवंबर को भाई दूज होगी।