महिलाओ_ने_चंद्र_दर्शन_कर_व्रत_खोला

पण्डेर कस्बे सहित जवाहर नगर,फूलनगर, शिवनगर, भगवानपुरा, सुभाषनगर में करवा चौथ पर्व मनाया। बुधवार रात चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोला। चंद्रमा कोअर्घ्य दिया। इस मौके पर संगीता डाणी,मैना गोतम, मन्नू दाधीच, सीमा तेली, चेतना दाधीच, सुनीता तेली, शानू गौतम, कैलाशीभाट, मंजू सुवालका, इंदिरा सुवालका,सायरी देवी रेगर, दीपिका सुवालका मौजूद रहीं। कनेछन कलां । महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत किया। पति के दीर्घायु होने की कामना की। चंद्रमा का पूजन कर व्रत खोला। महिलाओं ने मेहंदी रचाई।