पंडेर में 10 दिवसीय डिजिटल रामलीला; राम और केवट संवाद का मंचन किया
इसमें राम वनवास के दृश्य का जीवंत अभिनय किया गया। केवट उद्धार, श्रवण की कहानी, राम भरत मिलाप का मंचन किया। स्थानीय कलाकारों के केवट द्वारा श्री राम को नदी पार कराया तो राम केवट के संवाद पर दर्शक भाव विभोर हो गए।
मंच संचालक सुशील जैन ने बताया कि मंडल द्वारा गत 71 वर्षों से मंचन का आयोजन किया जाता है। दशहरे के लिए इस वर्ष 51 फीट रावण का पुतला बनाया जा रहा है। नेशनल हाइवे- 148 के समीप दशहरा मैदान में रावन दहन होगा। कला मंडल संरक्षक भागचंद टेलर ने बताया कि रामलीला मंचन के पांचवे दिन मुख्य अतिथियों ने कला मंडल के सदस्यों को 16100 रुपए नकद राशि सहयोग भेंट की।
0 टिप्पणियाँ