नरेंद्र मोदी का यह भाषण खूब वायरल हो रहा है - Pm narendra modi speech in madhya Pradesh

मेरे परिवार जनों जिन झुग्गी झोपड़ियों में कांग्रेस के नेता फोटो खींचा कर वापस लौट आते थे आज मोदी उन झुगियों में रहने वाले मेरे गरीब भाई बहनों को पक्के घर बनाकर दे रहा है । जिन गरीब और कुपोषित बच्चों के साथ यह कांग्रेसी सजधज कर फोटो खींचवाते थे , आज उन बच्चों के पोषण की चिंता गरीब मां का यह बेटा मोदी कर रहा है। जिन गरीबों के साथ बैठकर यह खाना खाने वाले वीडियो निकालते थे , फोटो सेशन करते थे फिर दिल्ली जाकर भूल जाते थे आज मोदी उन्हें मुफ्त राशन सुनिश्चित करा रहा है।

भाइयों और बहनों कोरोना का वह भयंकर काल कोई भी भूल नहीं सकता है 50 साल के बाद भी अपने बच्चों को कहेंगे कि 50 साल पहले ऐसा हुआ था कितना भयंकर समय हमने बिताया दो साल मौत मंडरा रही थी दुनिया परेशान थी लेकिन ऐसे संकट की घड़ी में भी गरीब का बेटा आपके घर का चूल्हा जलते रहा है, इसके लिए सोचता रहा काम करता रहा , आज मुझे संतोष है कि गरीब के घर का चूहा मैंने बुझने नहीं दिया, आज मुझे संतोष है कि गरीब के बच्चों को रात मे भूखा नहीं सोना पड़े , आज मुझे संतोष है कि गरीब मां को अपने भूखे बच्चों को देख कर रात भर रोना नहीं पड़ा । 

मेरे जीवन का यही संतोष है और जब ऐसी सेवा करते हैं ना तो पुण्य मिलता है ।इन बच्चों के आशीर्वाद का हकदार कौन है इन गरीबों के आशीर्वाद का हकदार कौन है जी नहीं मोदी उसका हकदार नहीं है इस पुण्य के हकदार आप है क्योंकि आपने मोदी को वोट देकर बिठाया था ये आपके वोट की ताकत थी जिसके कारण मोदी गरीबों का पेट भर सका यह आपके वोट की ताकत थी जिसके कारण गरीब का बच्चा भूखा नहीं सोया।

नरेंद्र मोदी का यह भाषण खूब वायरल हो रहा है - Pm narendra modi speech in madhya Pradesh

इसलिए मेरे भाइयों बहनों यह जो पुण्य का काम है वैसे तो ये दिसंबर में इसका समय पूरा हो रहा है लेकिन अगर जिस काम से आपको पुण्य मिलता हो वह काम मोदी बंद नहीं कर सकता है और इसलिए आपके आशीर्वाद से मैंने इस पुण्य कार्य इस पवित्र कार्य को और 5 साल के लिए बढ़ाने का संकल्प कर लिया है निश्चय कर लिया है आप मेरे साथ सहमत है दोनों हाथ ऊपर करके बताइए मैं सही कर रहा हूं मुझे पाच साल इन लोगों को मुफ्त में राशन देना चाहिए ना हर गरीब के घर का चूल्हा जलना चाहिए पूरी ताकत से बताओ गरीब के घर का चूल्हा जलना चाहिए हर गरीब का बच्चा उसका पेट भरना चाहिए मेरा मकसद है यही मकसद है मेरे देश के किसी नागरिक को भूख की चिंता ना हो वह अपने परिवार का जीवन बेहतर करने में अपनी ऊर्जा लगा सके भाजपा सरकार में यहां छतरपुर में एक लाख से अधिक गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना के घर भी मिले हैं अगर किसी को एक कमरा किराए पर मिल जाए ना तो भी वह आशीर्वाद देता है यह आपके बेटे ने यहां पर एक लाख लोगों को पक्के घर दिए जिनको अभी नहीं मिला है 

नरेंद्र मोदी का यह भाषण खूब वायरल हो रहा है - Pm narendra modi speech in madhya Pradesh

जरा मेरी बात उनको पहुंचा देना कोई भी अगर झुग्गी झोपड़ी में रह रहा है फुटपाथ पर जीवन गुजार रहा है उनको बता देना कि अगर कोरोना की मुसीबत ना आई होती तो यह काम भी पूरा हो गया होता लेकिन जो रह गए हैं उनको मोदी की गारंटी है कि 3 दिसंबर को फिर से भाजपा सरकार बनने के बाद यह काम तेज गति से फिर से किया जाएगा और हर गरीब को मेरी गारंटी है यह मोदी की गारंटी है पक्का घर मिलके रहेगा मेरी बात पहुंचाओ हर घर में पहुंचाओ हर जुग्गी झोपड़ी में पहुंचाओ  गरीब से गरीब को जाकर बताओगे और यह घर भी सिर्फ चार दीवार नहीं है यह घर आपके लिए इज्जत लेकर आएंगे क्योंकि इसमें इज्जत घर होगा शौचालय होगा यह घर आपके लिए सौभाग्य लेकर आएंगे क्योंकि इनमें सौभाग्य योजना की बिजली होगी एक घर आपका का भविष्य उज्जवल बनाएंग क्योंकि उसमें उज्जवला का गैस कनेक्शन होगा यह घर आपका जीवन आसन बनाएंगे क्योंकि इसमें जल जीवन मिशन का पाइप कनेक्शन होगा और यह घर महिलाओं की शक्ति बढ़ाएंगे उन्हें लखपति बनाएंगे क्योंकि इनकी रजिस्ट्री घर की महिलाओं के नाम पर होगी मेरी माताओं बहनों को पता है

हमारे देश में घर होता है तो पति के नाम पर या पिता के नाम पर या बेटे के नाम पर खेत भी पति के या पिता के नाम पर दुकान भी पति या पिता के नाम पर गाड़ी लाएंगे तो भी पति या पिता के नाम पर महिला के नाम कुछ होता ही नहीं है होता है क्या बहनों के नाम कुछ होता है क्या ये आपका भाई आपका बेटा इसने किया है सरकार जो घर देगी ना उस पर मालिक का हक महिला का होगा मेरी माताएं बहने उसकी मालिक बनेगी

👇Germany के इस गांव में छाई सनातन धर्म की लहर  👆